Categories: वर्ल्ड

चीन की नई चाल: भारत ने डोकलाम से सेना नहीं हटाई, तो कश्मीर में देंगे दखल

<p>भारत-चीन में डोकलाम पर चल रहे विवाद के बीच चीन ने एक नई चाल चली है। चीन ने धमकी दी है कि अगर भारत डोकलाम से सेना नहीं हटाता, तो वह कश्मीर के मुद्दे में दखल देना शुरू कर दिया है। अगर ऐसा होता है तो भारत के यह वाकई चिंता का विषय है। बता दें कि इस मसले को लेकर चीन की ओर से लगातार भारत को सेना हटाने की धमकियां मिल रही हैं।</p>

<p>दरअसल चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि डोकलाम का मसला चीन-भूटान सीमा विवाद है। इसमें भारत को तीसरे पक्ष के रूप में दखल देने का कोई हक नहीं है। अखबार ने आगे लिखा है कि नई दिल्ली के हिसाब से उसका यह तर्क है तो उसके लिए खतरनाक होगा। क्योंकि, कश्मीर के मसले पर पाकिस्तान कहेगा, तो चीन की सेना वहां के विवादित एरिया में घुस जाएगी, जिसमें जम्मू- कश्मीर भी शामिल है।</p>

<p>अखबार ने लिखा है कि भूटान ने भारत से कई मदद नहीं मांगी है, फिर भारत वहां पर टांग अड़ा रहा है। अखबार ने दावा किया है कि उसके कूटनीतिक सूत्रों के मुताबिक भूटान को यह पता नहीं भी था कि भारत ने उस इलाके में घुसपैठ कर रखी है।&nbsp;</p>

<p>गौरतलब है कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल इस समय ब्रिक्स देशों के सुरक्षा सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए बीजिंग में हैं। अजीत डोभाल का कहना है कि सभी ब्रिक्स देशों को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होना चाहिए, लेकिन इसी बीच चीन ने डोकलाम का मुद्दा उठा दिया है।&nbsp;बता दें कि डोकलाम के मुद्दे पर भारत और चीन की सेनाएं 42 दिनों से आमने-सामने हैं। चीन डोकलाम में सड़क बनाना चाहता है, जिसका विरोध भारत कर रहा है।</p>

Samachar First

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

15 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

15 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

15 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

15 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

15 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

15 hours ago