वर्ल्ड

यूरोपीय देशों में तेजी से फैल रहा कोरोना, क्या भारत में दस्तक देगी तीसरी लहर?

यूरोप में कोविड-19 संक्रमण के फिर से फैलने की रफ्तार तेज होती जा रही है। कई देशों में इसकी गति काफी तेज है। विशेषज्ञों के मुताबिक 13 देशों में तो नए संक्रमण के मामले उसके पहले के दो हफ्तों की तुलना में दो गुना हो गए। जिन देशों में महामारी की नई लहर सबसे गंभीर रूप लेती दिख रही है, उनमें आधे ऐसे हैं, जहां टीकाकरण की दर महाद्वीप के आम औसत से कम है।

यूरोप के सबसे बड़े दस में से 6 देशों में स्थिति गंभीर होती नजर आ रही है। पूर्वी यूरोप के देशों में हालत ज्यादा खराब हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक पूर्वी यूरोप के कई देशों में टीकाकरण की रफ्तार धीमी रही है। जबकि पश्चिम यूरोप में मोटे तौर पर टीकाकरण की दर संतोषजनक है। पुर्तगाल, स्पेन, आइसलैंड, फ्रांस और आयरलैंड ऐसे देश हैं, जहां 70 फीसदी से अधिक आबादी को कोरोना वैक्सीन का एक से कम एक डोज लग चुका है। लेकिन बुल्गारिया, यूक्रेन और बेलारुस में अभी 30 फीसदी लोग भी ऐसे नहीं हैं, जिन्हें टीके का एक डोज लगा हो।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि फिलहाल यूरोप कोरोना का एपिसेंटर बना हुआ है। यूरोप और मध्य एशिया के 53 देश में ट्रांसमिशन रेट गंभीर चिंता का विषय है।

भारत में फेस्टिवल सीजन में लोगों की बढ़ती लापरवाही कोरोना की रफ्तार को बढ़ा सकती है। दिवाली की वजह से लाखों लोगों ने एक जगह से दूसरी जगह ट्रैवल किया है। 4 नवंबर को 5.19 लाख लोगों ने फ्लाइट के जरिए यात्रा की है। इनमें से 70 हजार लोग इंटरनेशनल ट्रेवलर्स हैं। इसी तरह लाखों लोगों ने ट्रेन के जरिए भी यात्रा की है।

अगर लोग इसी तरह लापरवाही बढ़ती रही, तो केसेस बढ़ सकते हैं। अभी तक ये देखने में आया है कि किसी भी पब्लिक इवेंट के बाद केसेस बढ़े हैं। अगले 3 महीने तक हमें सतर्कता बरतने की जरूरत है। अगर लापरवाही बरती तो केसेस बढ़ सकते हैं, भले ही उनकी रफ्तार यूरोप में बढ़ रहे केसेस जितनी न हो। साथ ही हमें ये भी समझना होगा कि वैक्सीन कभी भी कोरोना से बचने की गारंटी नहीं है। आप वैक्सीन के दोनों डोज लेने के बाद भी बेफिक्र नहीं हो सकते। वैक्सीन के साथ ही आपको कोविड प्रोटोकॉल का भी पालन करना होगा।

हालांकि भारत के लिए राहत वाली बात ये है कि हर दिन औसतन 12 हजार के आसपास नए केसेस मिल रहे हैं। अक्तूबर की शुरुआत में यही औसत 23 हजार के आसपास था। ज्यादातर नए केसेस चुनिंदा राज्यों से आ रहे हैं। वैक्सीनेशन के लिहाज से भारत की 22% आबादी ही पूरी तरह वैक्सीनेट हो पाई है। वहीं, 52% को वैक्सीन का सिंगल डोज लग चुका है।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

6 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

6 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

7 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

8 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

9 hours ago