<p>जापान के पश्चिमी और और मध्य क्षेत्रों में जारी मूसलधार बारिश से 49 लोगों की मौत हो गई है और 48 लापता हैं। शनिवार को सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। 16 लाख से ज्यादा लोगों को उनके घरों से निकाला गया है। जापान के मौसम विभाग ने मुख्य द्वीप होनशु में तीन प्रांतों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने भूस्खलन, नदियों का जलस्तर बढ़ने और तेज हवा चलने की आशंका जताई है।</p>
<p>हेलीकॉप्टर फुटेज में कुराशिकी में लोगों को अपने छत पर होने और मदद मांगते हुए देखा गया है। राजधानी टोक्यो से करीब 600 किलोमीटर की दूरी पर शिकोकु द्वीप पर स्थित मोटोयामा शहर में शुक्रवार से शनिवार सुबह तक 583 मिमी वर्षा हुई है।</p>
<p>अग्नि एवं आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि बाढ़ और भूस्खलन के खतरे को ध्यान में रखते हुए शनिवार सुबह तक 16 लाख से ज्यादा लोगों को उनके घरों से निकाला गया। 31 लाख और लोगों को घर छोड़ने की सलाह दी गई है।</p>
<p> </p>
हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…
कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…
दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…
राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…
विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…