Follow Us:

इथियोपियन एयरलाइंस का विमान हुआ क्रैश, 157 लोग थे सवार

समाचार फर्स्ट डेस्क |

इथियोपिया में रविवार को एक यात्री विमान क्रैश हो गया है। इथियोपिया की राजधानी एडिस अबाबा से रविवार सुबह उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद इथियोपियन एयरलाइंस का बोइंग 737-800 मैक्‍स विमान लापता हो गया था। विमान में 149 यात्री और 8 क्रू मेंबर सवार थे।

बताया जा रहा है कि इस विमान ने एडिस अबाबा के एयरपोर्ट से नैरोबी के लिए रविवार सुबह 08:38 बजे उड़ान भरी थी। इसके बाद इस विमान से 08:44 बजे संपर्क टूट गया था। इसके बाद से ही इसका पता नहीं चल पाया था। इसके लिए खोजी अभियान चलाया जा रहा है।

 इसके बाद से ही इसका पता नहीं चल पाया है। इसके लिए खोजी अभियान चलाया जा रहा है। वहीं इथियोपियन एयरलाइंस ने ट्विटर अकाउंट पर इस घटना की जानकारी दी है। उसके मुताबिक फ्लाइट संख्‍या ईटी 302 उड़ान भरने के बाद बिशोफ्तू के पास क्रैश हुआ है। यह जगह राजधानी एडिस अबाबा से 60 किमी की दूरी पर है। घटनास्‍थल पर एयरलाइंस स्‍टाफ और बचावकर्मियों का दल भेजा गया है। हालांकि अभी हादसे में मरने और घायल होने वालों की संख्‍या की जानकारी नहीं दी गई है।