Follow Us:

चीन: फैक्ट्री में लगी आग, 19 लोगों की मौत

समाचार फर्स्ट डेस्क |

चीन की एक फैक्ट्री में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां पूर्वी चीन की एक फैक्ट्री में आग लगने से 19 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। भारत की तरह चीन में भी आग लगने की कई घटनाएं होती रहती हैं। फैक्ट्री में आग लगने की वजह पता नहीं चल सकी है। अभी इस बात भी जानकारी नहीं है कि यह फैक्ट्री किस चीज की है और इस फैक्ट्री में किस चीज का निर्माण किया जाता है।

बता दें कि पिछले साल अगस्त में चीन के एक होटल में आग लग जाने से 18 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। चीन के उत्तर-पूर्वी राज्य हेईलोंगजियांग की राजधानी हनबिन में एक होटल में आग लगी जिसमें 18 लोग जलने की वजह से मारे गए।