Categories: वर्ल्ड

पेरिस के 800 साल पुरानी नोट्रे-डेम चर्च में लगी भीषण आग, जलकर खाक

<p>फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित 800 साल पुरानी मशहूर चर्च नोट्रे-डेम कैथेड्रल में भीषण आग लग गई। हालांकि मुख्य ढांचे को बचा लिया गया है, लेकिन आगजनी से ये ऐतिहासिक इमारत जलकर खाक हो गई है। घटना देर शाम की है। पेरिस&nbsp; में स्थित ये चर्च क्रिश्चयन आस्था का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। आग की लपटों की वजह से 13वीं सदी में बने इस चर्च की इमारत ध्वस्त हो गई। हालांकि घटना में किसी जानी नुकसान की सूचना अभी तक नहीं है।</p>

<p>इस घटना पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों समेत दुनिया के कई नेताओं ने गहरा दुख प्रकट किया है। राष्ट्रपति मैक्रों ने एक बेहद भावुक संदेश में कहा, &ldquo;हमारे वजूद के एक हिस्से को जलता हुआ देखकर उन्हें बेहद तकलीफ हो रही है।&rdquo; फ्रांस सरकार के एक जूनियर मंत्री लॉरेंट न्यूनेज ने बताया कि अभी आग के कारणों पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी। फ्रांस पुलिस इस घटना को महज एक हादसा मानकर चल रही है।</p>

<p>बताया जा रहा है कि इस कैथेड्रल में मरम्मत का काम चल रहा था और आग की वजह यही हो सकती है। पेरिस के मेयर&nbsp; ने कहा कि अंदर कई कलात्मक कृतियां हैं, ये वास्तविक रूप से एक ट्रेजेडी है। पेरिस की ये धरोहर दुनिया के सबसे प्राचीन कैथेड्रल में से एक है। हर साल लाखों लोग यहां घूमने आते हैं। इस इमारत की नक्काशी और कलाकारी आश्चर्य में डालने वाली है। इस गिरिजाघर को यूनेस्को ने भी वर्ल्ड हेरिटेज घोषित किया है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(665).png” style=”height:1040px; width:800px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

8 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

9 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

9 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

9 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

10 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

10 hours ago