<p>अंतरिक्ष विज्ञान की एक ऐतिहासिक घटना बुधवार को हुई जब वैज्ञानिकों ने पहली बार एक ब्लैक होल की तस्वीर जारी की। यह ब्लैक होल अंतरिक्ष की एक आकाशगंगा एम87 में करीब 53.5 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर मौजूद है। इसका आकार पृथ्वी से करीब 30 लाख गुना बड़ा बताया जा रहा है जिससे गैस और प्लाजमा का नांरगी रंग का प्रकाश निकलता दिख रहा है।</p>
<p>खबरों के मुताबिक बुधवार को वैज्ञानिकों ने ब्रसल्ज, शंघाई, तोक्यो, वॉशिंगटन, सैंटियागो और ताइपे में एकसाथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान इस तस्वीर को जारी किया गया। अंतरिक्ष को लेकर उत्सुक रहने वाले दुनिया भर के लोग बड़ी बेसब्री से ब्लैक होल की पहली वास्तविक तस्वीर का इंतजार कर रहे थे। बताया जा रहा है कि ईवेंट होरिजन टेलिस्कोप (ईएचटी) परियोजना में शामिल वैज्ञानिकों ने दुनिया भर में स्थित आठ दूरबीनों के डेटा की मदद से यह तस्वीर निकाली है।</p>
<p>ब्लैक होल अंतरिक्ष के सबसे बड़े रहस्यों में से एक माना जाता है। इसकी तस्वीर सामने आने के बाद समझा जा रहा है कि इससे मानवीय कल्पना को अपनी ओर खींचने वाले स्पेसटाइम फैब्रिक के रहस्यमय और विकृत क्षेत्र के आकार का खुलासा हो सकता है। साथ ही, कई साइंस-फिक्शन फिल्में बनाने की प्रेरणा भी मिल सकेगी। इससे आने वाली पीढ़ियों के लिए शोध सामग्री भी उपलब्ध हो सकती है।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(611).png” style=”height:1040px; width:800px” /></p>
नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…
धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…
धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…
धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…
कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…