वर्ल्ड

भ्रष्ट लोगों की सूची में शामिल हुए अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी

अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी को दुनिया के सबसे ज्यादा भ्रष्ट नेताओं की सूची में शामिल किया गया है। ऑर्गनाइज्ड क्राइम ऐंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट (OCCRP) नाम की संस्था ने बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंड लुकाशेंको को इस सूची में पहला स्थान दिया है।

इनके अलावा जिन नेताओं को सूची में शामिल किया गया है उनमें सीरियाई तानाशाह बशर-अल असद, तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोआन और ऑस्ट्रियाई चांसलर सेबेस्टियन कुर्ज भी हैं। ओसीसीआरपी दुनिया भर के स्वतंत्र मीडिया आउटलेट्स के लिए एक गैर-लाभकारी खोजी समाचार रिपोर्टिंग प्लेटफार्म है।

OCCRP की ओर से कहा गया कि गनी को यह पुरस्कार इसलिए दिया गया क्योंकि वह अपने नागरिकों को मरने के लिए छोड़कर देश से भागे। संस्था के सह-संस्थापक ड्रू सुलिवन, जजों के पैनल में शामिल थे। सुलीवैन ने कहा कि अशरफ गनी को यह उपाधि उनके भ्रष्टाचार और अयोग्यता की वजह से दी गई है।

उन्होंने कहा कि गनी ने अपने लोगों को दुख और मौत के बीच छोड़ दिया ताकि वह खुद अपने देश के बाकी भ्रष्ट अधिकारियों के साथ यूएई में मजे से रह सकें। छह पत्रकारों और स्कॉलर्स के पैनल ने यह सूची तैयार की है, जिसमें बेलारूस के राष्ट्रपति लुकाशेंको को पहले नंबर पर रखा है।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

1 hour ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

1 hour ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

2 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

4 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

4 hours ago