वर्ल्ड

ग्लेशियर को पिघलने से बचाया, कपड़े की चादर का किया इस्तेमाल

ग्लोबल वार्मिंग पूरी दुनिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती के रूप में उभर के आई है। हर कोई इसे नियंत्रण में करने के लिए अपने योगदान में लगा हुआ है। ऐसी ही एक मिसाल सविड़न के कुछ लोगों ने दुनिया के सामने रखी है।

एक निजी प्रयास के अंतर्गत उतरी सविड़न के हैलगा ग्लेशियर को एक मोटे कपड़े की चादर से ढक दिया गया था। इस प्रयास से ग्लेशियर गर्मी के महीनों में 2.5 मीटर कम पिघला है। आपको बता दें कि सविड़न के सबसे ऊंचे पर्वत केबनेकायसे में ग्लोबल वार्मिंग के चलते इस साल 2 मीटर से ज्यादा बर्फ पिघल चुकी है।

एस प्रयास के सह-संस्थापक एरिक हस ने बताया कि उनकी टीम ने ग्लेशियर के छोटे से हिस्से को ऊन और मक्की के आटे की चादर से ढक था जिस कारण इस बार बर्फ कम पिघली है।

हस ने आगे कहा, “इस चादर ने 3.5-4 मीटर बर्फ को पिघलने से बचाया है।”

हस का मानना है कि ग्लोबल वार्मिंग को बेहतर समझने के लिए पहले ग्लेशियर को समझना जरूरी है। ग्लेशियर हमें बताते हैं कि मौसम कितनी तेजी से बदल रहा है, और पर्यावरण को बचाने में हमारा योगदान क्या होना है।

ऐसे प्रयास दुनिया के कई हिस्सों में किये जा चुके हैं। हमारे हिमाचल के ग्लेशियर सिंधु घाटी की नदियों के अहम श्रोत हैं। ग्लोबल वार्मिंग के चलते इन पर भी असर पड़ रहा है। अगर ये ज्यादा तेजी से पिघलते हैं तो पूरे दक्षिण ऐशिया में इसका प्रभाव पडे़गा।

Samachar First

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

13 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

13 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

14 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

14 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

14 hours ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

18 hours ago