Follow Us:

स्विट्जरलैंड की नालियों में बहता है सोना-चांदी!

समाचार फर्स्ट |

स्विट्जरलैंड का नाम आते ही जेहन में पहाड़ों और वादियों की खूबसूरत तस्वीर दस्तक देने लगती है। इसके बाद दिमाग में स्विट्जरलैंड की बैंकों में पूरी दुनिया के रईसों की जमा की गई रकम की बात आती है। लेकिन, आज हम आपको स्विट्जरलैंड के बारे में ऐसी बात बताने जा रहे है जो आपके दिमाग में जगह बना लेगी।

हाल ही में सरकार की ओर से कराए गए इस अध्ययन में स्विट्जरलैंड के वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि इस देश की नालियों में करोड़ों रुपए का सोना-चांदी हर साल बह जाता है। शोधकर्ताओं ने पता लगाया है कि स्विट्जरलैंड गोल्ड रिफाइनरीज और सोने की घड़ी बनाने की फैक्ट्रियों के बेकार पानी के सीवेज सिस्टम में जाता है उसके साथ करीब 44 किलो सोना हर साल बह जाता है। इस सोने की कीमत करीब 13 करोड़ रुपए के आसपास है। सबसे ज्यादा सोना पश्चिमी स्विस क्षेत्र जुरा से पाया गया।

हालांकि यह जानकारी सामने आने के बाद लोग अपने इलाके की नालियों में इन महंगी धातुओं की खोज में जुटते इससे पहले ही शोधकर्ताओं ने साफ कर दिया कि ये धातुएं सूक्ष्म कणों के रूप में मिली हैं। ये संभवतः घड़ियों, दवा और रासायनिक कंपनियों से निकले हो सकते हैं। ये कंपनियां उत्पादों के निर्माण और प्रक्रिया में सेने-चांदी का उपयोग करती हैं।