Follow Us:

हैकर्स ग्रुप Anonymous ने रूस पर शुरू किया साइबर वॉर

|

यूक्रेन और रूस के बीच छिड़ी जंग पर सभी देश अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई देशों ने यूक्रेन का साथ देने की बात कही लेकिन अभी तक खुल कर किसी देश ने रूस पर हमला या बयान जारी नहीं किया है। इसी बीच यूक्रेन को अब हैकर्स ग्रुप Anonymous का सहारा मिल गया है। हैकर्स ग्रुप ने Anonymous ने रूस को जिम्मेदार ठहराते हुए साइबर वॉर शुरू कर दिया है।

सोशल मीडिया पर चल रहे Anonymous ग्रुप ने ये दावा भी किया है कि हैकिंग के जरिये रूस की सरकारी वेबासाइट्स को निशाना बनाकर उसे बंद कर दिया गया है। हालांकि रूस के कुछ न्यूज चैनलों की मानें तो सचमुच यहां रूस के रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट आदि डाउन रहे।

रूस ने फेसबुक पर लगाया बैन

शुक्रवार को रूस ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर बैन लगाने की घोषणा कर दी और अब देश में फेसबुक जैसा सोशल मीडिया साइट प्रतिबंधित हो गई है। हालांकि, यह एक आंशिक प्रतिबंध है लेकिन यह बैन कब तक हटाया जाएगा अभी तक इसको लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। रूस की ओर से इस कदम के लिए रूसी मीडिया की रक्षा का हवाला दिया गया है। रूस ने कहा है कि यूक्रेन पर हमला करने के बाद फेसबुक ने रूस सरकार की मीडिया साइटों और चैनलों के अकाउंट्स पर बैन लगा दिया था जिसे सरकार ने हटाने की मांग की थी। वहीं, अब फेसबुक ने भी रूस के सभी मीडिया चैनलों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।