Follow Us:

शांति नोबेल पुरस्कार 2017: एंटी न्यूक्लियर अभियान के लिए ICAN को मिला सम्मान

समाचार फर्स्ट |

परमाणु हथियारों को खत्म करने वाले एंटी न्यूक्लियर अभियान (ICAN) को इस साल शांति का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। इस संस्था ने परमाणु हथियारों के खात्मे के अभियान में अहम रोल अदा किया है।

क्या है आईकैन

ICAN दुनिया भर के नागरिक समाज का एक संगठन है जो परमाणु हथियारों पर पूरी तरह से रोक लगाने की संधि और उस पर अमल के लिए अभियान चला रहा है। इस अभियान की वजह से ही यह संधि भी हो सकी है। ICAN 2007 में शुरू किया गया और इस वक्त इस संगठन के 468 सहयोगी संस्थाएं हैं जो 100 देशों में फैली हैं।

नोबेल कमेटी ने शुक्रवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत न्यूक्लियर हथियारों पर बैन लगाए जाने के प्रयास में आईसीएएन ने अहम भूमिका निभाई है।ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार शांति पुरस्कार के लिए करीब 300 से ज्यादा दावेदार चुने गए थे और आईसीएएन को इसके लिए चुना गया है।