Follow Us:

MeToo के जवाब में परुषों ने छेड़ा ‘ManToo’ अभियान

समाचार फर्स्ट |

मी-टू अभियान की सफलता के बाद अब चिल्ड्रंस राइट्स इनिशिएटिव फॉर पेरेंटिंग (क्रिस्प) ने शनिवार से मैन-टू अभियान की शुरुआत की है। मैन-टू आंदोलन में महिलाओं के हाथों पुरुषों के साथ हुई हालिया यौन शोषण की घटनाओं को उठाया जाएगा। इस अभियान को मी-टू की तर्ज पर चलाया गया है।

बता दें कि फ्रांस के 15 लोगों के एक समूह ने मिलकर मैन-टू अभियान की शुरूआत की है। इस ग्रुप में फ्रांस के एक पूर्व राजनेता भी शामिल हैं, जिन्हें 2017 में अदालत ने यौन उत्पीड़न मामले में बरी किया था।
 
वहीं, संगठन के अध्यक्ष कुमार का कहना है कि मी-टू अभियान का दुरुपयोग किया जा रहा है। झूठे मामले बनाकर लोगों को फंसाया जा रहा है। कुमार वी का कहना है कि उनका यह समुह लैंगिक तटस्थ के लिए लड़ेगा। उनका कहना है कि यदि महिलाओं के साथ यौन शोषण हुआ है तो वह कानूनी कार्रवाई करें और घटनाओं को सोशल मीडिया पर न उठाएं।