Follow Us:

रूस में बच्चों से रेप के दोषियों को मिलेगी कठोर सजा, आर्कटिक की ठंडी और वीरान जेलों में कटेंगी रातें

डेस्क |

रूस ने देश में बच्चों के साथ बढ़ती रेप की घटनाओं को देखते हुए सख्त कानून बनाने का ऐलान किया है। नए कानून के मुताबिक बच्चों से रेप के दोषियों को आर्कटिक की ठंडी और वीरान जगहों पर बनी जेलों में भेजा जाएगा। खबर है कि रूसी संदस इसी महीने इस नए कानून को मंजूरी दे सकती है। संसद में कानून पास होने के बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हस्ताक्षर करेंगे।

रूसी संसद के स्पीकर ने कहा कि ब्चों का यौन शोषण करने वाले राक्षसों को आर्कटिक में कठोर श्रम दंड कालोनियों में अपनी सजा काटनी होगी। साथ ही उन्हें साइबेरियाई खदानों में काम करने लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

बता दें की रूस में इसी हफ्ते पांच साल की एक लड़की का अपहरण करने के बाद बलात्कार और हत्या कर दी गई थी। बच्ची का अपहरण उसकी मां के एक पूर्व प्रेमी ने अपने एक साथी की मदद से किया था। फिर बाद में उसने मासूम से रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। इस घटना के विरोध में पूरे रूस में विरोध प्रदर्शन हुए। लोगों ने ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग उठाई थी। जिसके बाद से राषट्रपति पुतिन पर भी प्रशासन का भारी दबा