Categories: वर्ल्ड

आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे भारत-अमेरिका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सोमवार को व्हाइट हाउस में मुलाकात हुई। इस दौरान कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने मुलाकात के बाद जारी साझा बयान में आतंकवाद को दुनिया से खत्म करने की बात कही। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और भारत मिलकर इस्लामिक आतंकवाद का खात्मा करेंगे। प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डॉनल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से पीएम मोदी को अपना सच्चा मित्र बताया है।

आतंकी ठिकानों को बनाएंगे निशाना

ट्रंप ने आतंकवाद पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि अमेरिका और भारत मिलकर इस्लामिक आतंकवाद का खात्मा करेंगे। दोनों देशों के बीच आतंकवाद के मसलों पर इंटेलिजेंस शेयरिंग को लेकर भी सहमति बनी है। ट्रंप ने कहा कि हम आतंकवाद और उनके सुरक्षित ठिकानों को निशाना बनाएंगे। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने इस बहुप्रतीक्षित मीटिंग से पहले कश्मीर में आतंकी साजिशें रचने वाले हिज्बुल मुजाहिदीन के चीफ सैयद सलाउद्दीन को वैश्विक आतंकी घोषित कर दिया।

हम सोशल मीडिया पर भी दुनिया के लीडरः ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने पर सहमति जताई है। मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि पीएम मोदी और मैं दुनिया को सोशल मीडिया पर भी लीड कर रहे हैं। मैं आपको और भारत की जनता को सल्यूट करता हूं। भारत दुनिया की सबसे तेजी से आगे बढ़ती हुई इकॉनमीज में से है।

भारत खरीदेगा एयरक्राफ्ट

ट्रंप ने कहा कि हमारे पास संबंधों को सुधारने का विजन है। उन्होंने कहा कि नई तकनीक, नए इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में हम आगे बढ़ रहे हैं और हमें खुशी है कि दोनों देशों के बीच कारोबार तेजी से बढ़ा है। ट्रंप ने कहा कि भारत द्वारा अमेरिका से सैकड़ों एयरक्राफ्ट्स के आयात से हजारों अमेरिकियों को रोजगार मिला है।

भारत आएंगी ट्रंप की बेटी इवांका

पीएम मोदी ने कहा कि मैंने इवांका ट्रंप को भारत आने के लिए आमंत्रित किया है और उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया है। मोदी बोले, ‘प्रेजिडेंट और फर्स्ट लेडी मेलानिया की ओर से जोरदार स्वागत के लिए ऋणी हूं। हमारी आज की वार्ता दोनों देशों के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण पृष्ठ होगी।’

पीएम मोदी को गले लगकर दी विदाई

पीएम मोदी ट्रंप की पत्नी मेलानिया के लिए कुछ खास तोहफे भी लेकर गए थे। मोदी ने मेलानिया को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हाथ से बनी शॉल भेंट की। वहीं, कांगड़ा वैली के कारीगरों द्वारा बनाया गया सिल्वर ब्रेसलेट भी तोहफे में दिया।

Samachar First

Recent Posts

बंगलूरू के ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई में आतंकी हमले का अलर्ट

Karnatka, Agencies: कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू के ताज वेस्ट एंड होटल को बम से…

5 mins ago

IIT Mandi में 12वां दीक्षांत समारोह, शाश्वत गुप्ता को राष्ट्रपति पदक

Mandi : आईआईटी मंडी में शनिवार को 12वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह…

46 mins ago

कुलगाम में आतंकवादियों से मुठभेड़, चार सुरक्षाकर्मी और एक यातायात अधिकारी घायल

कुलगाम में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में चार सुरक्षाकर्मी व एक यातायात पुलिस अधिकारी घायल…

58 mins ago

नही थम रहा मस्जिद विवाद, देवभूमि संघर्ष समिति की फ‍िर हुंकार, प्रदेश भर में प्रदर्शन

Shimla:कथित अवैध मस्जिदों और मजारों के निर्माण पर रोक की मांग को लेकर देवभूमि…

1 hour ago

हिमाचल विश्वविद्यालय में हादसा: हॉस्टल की 5वीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत

Shimla: शुक्रवार देर रात हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एसबीएस हॉस्टल में छात्र के गिरने…

2 hours ago

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 12 एसडीएम समेत 29 एचएस अधिकारियों के तबादले

Shimla: हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है।  कांग्रेस की सुक्‍खू  सरकार ने 12…

2 hours ago