Follow Us:

2040 तक इस्लाम होगा अमेरिका का दूसरा सबसे बड़ा धर्म: स्टडी

समाचार फर्स्ट |

अमेरिका में इस्लाम सबसे बड़ा धर्म बनने वाला है। प्यू रिसर्च के मुताबिक 2040 में इस्लाम अमेरिका दूसरा सबसे बड़ा धर्म होगा। अमेरिका की वार्षिक जनगणना पर 2007, 2011 और 2011 में की गई स्टडी के विश्लेषण के आधार पर प्यू ने निष्कर्ष निकाला है कि अमेरिका में इस्लाम धर्म तीव्र गति से बढ़ रहा है। जिसमें मुस्लिम 2017 में 3.45 मिलियन से बढ़कर 2050 में 8.1 मिलियन हो जाएंगे।

स्टडी के मुताबिक 2040 में मुस्लिम यहुदी जनसंख्या को पीछे छोड़ अमेरिका का दूसरा सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा। स्टडी में इसकी बजह मुस्लिमों की दुगुनी तेजी से बढ़ती जनसंख्या में  इमीग्रश्न और उच्च फर्टीलिटी रेट बताया गया है।

प्यू रिसर्चर के मुताबिक पिछले एक दशक से सबसे ज्यादा मुस्लिम पाकिस्तान, इरान, भारत और अफ्गानिस्तान से अमेरिका में पहुंच रहे है।