Follow Us:

इटली: मेयर के आदेश, किसी ने ‘अल्लाहु अकबर’ चिल्लाया, तो मार दो गोली

समाचार फर्स्ट डेस्क |

इटली के वेनिस शहर के मेयर लुइगी ब्रुगनारो एक विवादित आदेश देकर चर्चा में आ गए हैं। मेयर ने आदेश जारी किया है कि शहर के प्रसिद्ध सैंट मार्क्स स्कवॉयर पर किसी ने भी अगर 'अल्लाहु अकबर' चिल्लाया, तो उसे गोली मार दी जाएगी।

लुइगी ने ये भी कहा, 'हम अपने गार्ड को सतर्क रहने को कहेंगे। यदि कोई भी सेंट मार्क्स स्कवॉयर की तरफ दौड़ते हुए जाएगा और 'अल्लाहु अकबर' चिल्लाएगा, वे उसे मार गिराएंगे। एक साल पहले मैंने कहा था कि चार चरणों में ऐसा करें, लेकिन अब कहता हूं कि तीन चरणों में ही उन्हें मार गिराएं।'

लुइगी ने आगे कहा, सभी जानते हैं कि 'अल्लाहु अकबर' शब्द अरबी भाषा में अल्लाह की महानता के लिए प्रयोग किया जाता है। लेकिन, पिछले कुछ समय में कई महाद्वीपों में देखा गया है कि आतंकवादी घटनाओं से पहले दहशतगर्द ये शब्द बोलते हैं। बता दें कि यह पहला मौका नहीं है कि उन्होंने कोई विवादित आदेश दिया हो। इससे पहले उन्होंने स्कूल में 'होमोसेक्सुअलिटी' पर लिखी एक किताब को बैन कर दिया था।