Follow Us:

चौथी बार रूस के राष्ट्रपति बने पुतिन के बारे में जानें कुछ खास बातें…

समाचार फर्स्ट |

रूस में 18 मार्च को हुए राष्‍ट्रपति चुनाव में व्लादिमीर पुतिन को तीन-चौथाई से ज्यादा वोट मिलने के बाद चौथी बार फिर छह साल के लिए राष्ट्रपति चुना गया है। पुतिन को रूसी लोग कितना पसंद करते है, इसका अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि चौथी बार राष्ट्रपति बने।

आइए आपको पुतिन के जीवन के बारें में कुछ खास बातें बतातें हैं:-

व्‍लादिमीर पुतिन का जन्‍म 7 अक्‍तूबर, 1952 को लेनिनग्राड में हुआ था। उनके पिता का नाम व्‍लादिमीर स्पिरिडोनोविच पुतिन था। उनके पिता सेना मेंन काम करते थे। पुतिन ने 1970 से 1975 के बीच सेंट पीटर्सबर्ग स्‍टेट यूनिवर्सिटी में कानून की पढ़ाई की। वहां से ग्रैजुएट होने के बाद वह कम्‍युनिस्‍ट पार्टी ऑफ सोवियत यूनियन से जुड़े।

खुफिया एजेंसी जासूस रह चुके हैं पुतिन 

1975 में पुतिन रूसी खुफिया एजेंसी कोमितेत गोसुदरास्तवेनोए बेजोपास्नोस्ती (केजीबी) की ट्रेनिंग के बाद वह सेकंड चीफ डायरेक्‍टरेट और फिर फर्स्‍ट चीफ डायरेक्‍टरेट (काउंटर इंटेलीजेंस) बने। 1985-1990 के दौरान वह अंडर कवर एजेंट के रूप में पूर्वी जर्मनी के ड्रेसडेन में रहे। उन्‍होंने वहां केजीबी के लिए कई अहम सूचनाएं जुटायीं। 1994 में सेंट पीटर्सबर्ग की सरकार में पहले डिप्‍टी चेयरमैन बनाये गये। उसके बाद 1998 में फेडरल सिक्‍योरिटी सर्विस के डायरेक्‍टर बने।

1999 में पुतिन पहली बार बने रूस के प्रधानमंत्री

1999 में पुतिन पहली बार रूस के प्रधानमंत्री बने। वह पहली बार 2000 में और दूसरी बार 2004 में चार साल के लिए राष्ट्रपति चुने गए। 2008-12 के दौरान दिमित्री मेदवेदेव राष्ट्रपति रहे। रूस के संविधान के मुताबिक, कोई भी शख्स दो बार से ज्यादा राष्ट्रपति नहीं बन सकता, इसलिए 2008 में पुतिन प्रधानमंत्री पद के लिए खड़े हुए और जीत हासिल की।

पुतिन ने 2012 में दोबारा दिखाई राष्ट्रपति बनने में दिलचस्पी

2012 में पुतिन ने दोबारा राष्ट्रपति बनने में दिलचस्पी दिखायी और उनके लिए देश के संविधान में संशोधन भी किया गया, इसके तहत, रूस में 2 बार राष्ट्रपति बनने की सीमा खत्म कर दी गयी। इसके साथ ही राष्ट्रपति का कार्यकाल 4 साल से बढ़ा कर 6 साल कर दिया गया।

2000 के राष्ट्रपति चुनाव में पुतिन को 53.4% वोट मिले थे। वहीं, 2004 में 71.9%, 2012 में 63.6% और 2018 के राष्ट्रपति चुनाव में 76.66% वोट मिले। इससे जाहिर होता है कि आज रूसी जनता का विश्‍वास कहीं अधिक बढ़ गया है।

जिमनास्‍ट से प्रेम संबधों को लेकर रहे चर्चा में

पुतिन ने 1983 में ल्‍यूडमिला पुतिना से शादी की, जिसके बाद 2014 में दोनों का तलाक हो गया। पुतिन ल्‍यूडमिला के साथ अक्‍टूबर 2000 में भारत आए थे, इस दौरान इन्होंने ताजमहल का दीदार भी किया था। ल्‍यूडमिला से तलाक के बाद पुतिन रूसी जिमनास्‍ट एलिना काबेवा के करीब आये, दोनों कई मौकों पर एक साथ देखा गया। वैसे, रूसी सरकार दोनों के रिश्‍तों को नकारती आई है। एलिना ने इशारों-इशारों में जाहिर किया है कि हालिया चुनाव में उनका वोट पुतिन को गया है। पुतिन से 31 साल छोटी एलिना ने ओलंपिक्‍स में गोल्‍ड भी जीते हैं।

रोज जाते हैं जिम

पुतिन रोजाना जिम जाते हैं। उन्होंने 14 साल की उम्र में मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग लेनी शुरू की थी, इसके बाद उन्होंने जूडो भी सीखा। उन्‍हें 2012 में 8th डैन ऑफ द ब्‍लैक बेल्‍ट से नवाजा गया।