वर्ल्ड

उत्तर कोरिया ने अमेरिका को दिखाई आंख, दागी बैलिस्टिक मिसाइलें

उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को नए प्रतिबंधों की धज्जियां उड़ाते हुए दो रेलवे-जनित मिसाइलें दागकर अमेरिका को बड़ा झटका दिया है। स्थानीय मीडिया ने शनिवार को इसकी जानकारी दी है। दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा कि उत्तर कोरिया के द्वारा शुक्रवार दोपहर दो छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों का प्रक्षेपण किया गया था।

दोनों मिसाइलें ट्रेन के माध्यम से दागी गई थीं। इसके कुछ ही घंटों बाद उत्तर कोरिया ने संयुक्त राज्य अमेरिका पर नए प्रतिबंधों को तोड़ने के लिए उकसाने का आरोप लगाया। वहीं समाचार एजेंसी केसीएनए के अनुसार उत्तर कोरिया ने सितंबर 2021 में पहली बार किसी ट्रेन से मिसाइलों का परीक्षण किया था।

सियोल के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने कहा कि शुक्रवार के प्रक्षेपण ने 36 किलोमीटर की ऊंचाई पर 430 किलोमीटर (270 मील) की दूरी तय की। पांच जनवरी और 11 जनवरी को हाइपरसोनिक मिसाइलों के दो सफल परीक्षणों के बाद इस महीने उत्तर कोरिया का यह तीसरा हथियार परीक्षण था।

जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय और रक्षा मंत्रालय ने भी कहा कि उन्हें उत्तर कोरिया के इस परीक्षण का पता चला और वह निश्चित रूप से एक बैलिस्टिक मिसाइल है। जापान के तट रक्षक ने एक सुरक्षा परामर्श जारी करते हुए कहा कि एक वस्तु संभवत: गिरी थी। तट रक्षक ने कोरियाई प्रायद्वीप और जापान के साथ-साथ पूर्वी चीन सागर और उत्तर प्रशांत के बीच मौजूद जहाजों से आग्रह किया है कि वे आगे दी जाने वाली जानकारी पर नजर बनाए रखें।

उत्तर कोरिया ने उसके परीक्षणों को लेकर देश पर नए प्रतिबंध लगाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन पर निशाना साधा और चेताया कि यदि अमेरिका अपने टकराव वाले रुख पर कायम रहता है तो उसके खिलाफ कड़ी व स्पष्ट कार्रवाई की जाएगी।

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

14 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

14 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

20 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

21 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

21 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

21 hours ago