Follow Us:

लीबिया में जहाज दुर्घटनाग्रस्त, 90 लोग लापता, 8 की मौत

समाचार फर्स्ट डेस्क |

लीबिया में एक जहाज के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण कम से कम 8 प्रवासी डूब गए और तकरीबन 90 लोग लापता हैं। वहीं, 8 शव बरामद कर लिए गए हैं।

लीबिया की नौसेना ने कहा कि त्रिपोली के पश्चिमी शहर सबराथा तट के पास यह जहाज दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। अवैध रूप से यूरोप जाने के लिए इस जगह का इस्तेमाल होता है। हादसे में मरे 8 लोगों के शवों को बरामद कर लिया गया है। लापता लोगों की तलाश की कोशिशें जारी हैं।