Follow Us:

लंदन मेट्रो में धमाका, कई लोगों के झुलसने की खबर

समाचार फर्स्ट डेस्क |

लंदन के अंडरग्राउंड मेट्रो में धमाके की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि ये घटना पार्संस ग्रीन स्टेशन की है।  धमाके के बाद डर के मारे लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। इस धमाके में कई यात्रियों के चेहरे झुलस गए।  सभी मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है। खबर है कि ट्रेन के पीछे वाले कंपार्टमेंट में रखे सफेद कंटेनर से धमाका हुआ है। ट्रेन से धुंआ निकलता हुआ देखा जा रहा है।

सोशल मीडिया में आई तस्वीरों में एक प्लास्टिक की बाल्टी जैसी चीज में आग जलती दिखाई दे रही है। तस्वीरों में पास में एक बैग भी दिखाई दे रहा है। धमाके का कारणों के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। धमाका सुबह 8.20 बजे हुआ है।

ब्रिटिश मीडिया के अनुसार पुलिस अधिकारी और ऐम्बुलेंस घटनास्थल पर मौजूद हैं। ट्रेन सर्विस को फिलहाल रोक दिया गया है। एक यात्री ने बताया कि अचनाक से धमका हुआ और चारों तरफ गुबार फैल गया।