Follow Us:

मेक्सिको में भीषण गैंगवार, 19 लोगों की मौत

डेस्क |

अमेरिका के करीबी राज्य मेक्सिको में भीषण गैंगवार की घटना सामने आई है। यहां पर एक समारोह के दौरान जबरदस्त फायरिंग हुई, जिसमें 19 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 16 पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। गोलीबारी की इस घटना में कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सेंट्रल मेक्सिको की है। यहां अटॉर्नी जनरल के दफ्तर के बाहर करीब 10.30 बजे की है। यह फायरिंग मिचोआकन राज्य के लास तिनाजस क्षेत्र में हुई। यहां लोग एक समारोह को लेकर एकत्रित हुए थे।

मिचोआकन के सार्वजनिक सुरक्षा सचिव के अनुसार हिंसा में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है। मिचोआकन और इसके आसपास के इलाके में नशीले पद्धार्थ की तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं। यहां पर अकसर गैंगवार की घटनाएं सामने आती हैं।

बता दें कि पिछले महीने भी राज्य में फायरिंग की एक घटना में 17 लोगों की मौत हो गई थी। राज्य ने इसे गैंगवार माना था। मिचोआकन के मंत्री रिकार्डो मेजिया ने बताया था कि फायरिंग की इस घटना को ​बदले के रूप में देखा जा रहा है। ड्रग विरोधी अभियान सरकार चला चुकी है।