Follow Us:

लास वेगस से आ रहा एक निजी जेट हुआ क्रैश, 14 लोगों के मारे जाने की आशंका

समाचार फर्स्ट डेस्क |

एक के बाद एक हो रहे विमान हादसों से यात्रियों में भय का माहौल है। बताया जा रहा है कि रविवार को मैक्सिको में लास वेगास से आ रहा प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इसमें सवार 14 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। हड़कंप उस समय मच गया जब विमान से अचानक संपर्क टूट गया। राडार से एकदम से गायब होने के बाद अधिकारियों ने बचाव मिशन शुरू किया।

सरकारी अधिकारी के मुताबिक निजी विमान को उत्तरी मैक्सिको में आखिरी बार देखा गया था। मैक्सिको के परिवहन मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना है कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कितने यात्रियों की मौत हुई और कितने बचे हैं। हालांकि मैक्सिकन मीडिया के मुताबिक दुर्घटना में 14 लोगों के मारे जाने की आशंका है।

आसमान में आग का गोला बना उड़ता विमान, 41 की मौत

रूस में एक उड़ते विमान में अचानक आग लग गई, जिसमें 41 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए। विमान राजधानी मॉस्को से उत्तरी शहर मरमांस्क जा रहा था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रूस की सरकारी विमानन कंपनी एरोफ्लॉट के विमान ने रनवे से उड़ान भरी। विमान जैसे ही आसमान में पहुंचा, तभी अचानक आग लग गई।

विमान की आपात लैंडिंग करते-करते 41 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि विमान में 78 यात्री सवार थे।