Follow Us:

सूरज को छूने के लिए तैयार NASA का अंतरिक्ष यान, आज होगा रवाना

समाचार फर्स्ट |

नासा का अंतरिक्ष यान सूर्य को स्पर्श करने के इरादे से आज शनिवार सुबह तड़के 3.33 बजे (भारतीय समयानुसार दोहपर एक बजे) फ्लोरिडा स्थित केप केनावेरल वायु सेना के अड्डे से कूच करेगा। छोटी कार के आकार के इस खोजी अंतरिक्षयान को सूर्य को छूने के लिए रवाना किया जाएगा। एक कार के आकार का यह अंतरिक्ष यान सूरज की सतह से 40 लाख मील की दूरी से गुजरेगा। इससे पहले 1976 में 'हिलियस-2' नाम का अंतरिक्ष यान सूरज के पास पहुंचा था। तब इस यान की सूरज से दूरी 430 लाख किलोमीटर थी।

सूरज तक जाने के लिए नासा के इस अंतरिक्ष यान का नाम 'पार्कर सोलर प्रोब' है। इस खोजी अभियान का नाम भौतिक विज्ञानी ‘एगुजीन पार्कर’ के नाम पर रखा गया है। इसे यूनाइटेड लॉन्च एलायंस डेल्टा 4 हैवी के जरिये भेजा जाएगा। यह अंतरक्षि यान मानव द्वारा अब तक निर्मित किसी भी चीज के मुकाबले सूरज का ज्यादा करीब से अध्ययन करेगा। सोलर प्रोब सूरज की सतह के 62 लाख किलोमीटर के दायरे में चक्कर लगाएगा। यह लगभग 1377 डिग्री सेल्सियस तापमान का सामना करेगा। सोलर प्रोब प्लस को सूरज के ताप से बचान के लिए इसमें स्पेशल कार्बन कंपोजिट हीट शिल्ड लगाई गई है। इस हीट शिल्ड की मोटाई 11.43 सेमी है।