Categories: वर्ल्ड

पाक के पूर्व PM की बीवी कुलसुम नवाज का निधन, जेल में बंद हैं नवाज शरीफ

<p>पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बीवी कुलसुम नवाज का लंदन में निधन हो गया है। 68 वर्षीय कुलसुम नवाज लंबे अर्से से गले के कैंसर से जूझ रही थीं। नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम नवाज पाकिस्तान की जेल में बंद हैं।</p>

<p>पाकिस्तान के न्यूज़ चैनल जियो टीवी की ख़बर के मुताबिक कुलसुम नवाज का इलाज लंदन के हार्ले स्ट्रीट क्लीनिक में जुलाई 2014 से चल रहा था। सोमवार से ही डॉक्टरों ने उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा था।</p>

<p>पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम नवाज लंदन में कुलसुम के पास ही थे। लेकिन, पाकिस्तान की अदालत द्वारा भ्रष्टाचार के मामले में सजा सुनाए जाने के बाद दोनों पाकिस्तान लौट आए। दोनों को एयरपोर्ट से ही गिरफ्तार कर लिया गया था।</p>

<p>कुलसुम के इंतकाल की ख़बर नवाज और मरियम को दे दी गई है। इस घटना पर वर्तमान प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने शोक जाहिर किया है और लंदन में पीड़ित परिवार को हर संभव मदद पहुंचाने का भरोसा दिया है। लंदन में फिलहाल नवाज के भाई शाहबाज शरीफ और उनके बेटे हैं। बताया जा रहा है कि कुलसुम को पाकिस्तान में सुपुर्दे-ख़ाक किया जाएगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

6 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

6 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

6 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

6 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

22 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

22 hours ago