Follow Us:

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री प्रचंड के इकलौते बेटे की मौत

समाचार फर्स्ट |

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और सीपीएन माओवादी पार्टी के अध्यक्ष पुष्पकमल दहल प्रचंड के पुत्र प्रकाश दहल का निधन हो गया। प्रकाश दहल 36 वर्ष के थे और अपने पिता के सचिव और सीपीएन माओवादी पार्टी के केंद्रीय सदस्य थे।

जब उन्हें हार्टअटैक की परेशानी हुई तब पूर्व प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल, मोरंग के विराट चौक में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। हार्ट अटैक आने के बाद प्रकाश दहल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों के काफी देर तक उन्हें बचाने का प्रयास करते रहे लेकिन सफल नहीं हो सके।

बेटे के निधन की जानकारी मिलते ही पुष्पकमल तुरंत ही काठमांडू के लिए रवाना हो गए। प्रकाश दहल के निधन से नेपाल के राजनीतिक क्षेत्र में शोक छा गया। सत्ताधारी पार्टी, सीपीएन माओवादी पार्टी और अन्य दलों के नेता पुष्पकमल दहल प्रचंड से मिलने पहुंचे। सभी ने प्रकाश दहल के निधन पर दुख जताया और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।