Follow Us:

न्यूयॉर्क: ब्रुकलिन मेट्रो स्टेशन पर आतंकी हमला, 13 लोग घायल

डेस्क |

न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन सबवे स्टेशन पर बड़ा आतंकी हमला हुआ है। यहां अज्ञात हमलाबरों की गोलीबारी में करीब 13 लोग घायल हो गए हैं। घालयों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

वहीं, घटना के बाद मौके पर पहुंचे सुरक्षाबलों ने इलाके को सील कर दिया। सर्च अभियान के दौरान कुछ बम भी मिले हैं। हमलावरों की तलाश की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हमलावर गैस मास्क पहनकर आया था। वहीं मेट्रो स्टेशन पर गोलीबारी के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया। हमले के बाद मेट्रो सेवा रोक दी गई है।