Follow Us:

न्यूजीलैंड: 2 मस्जिदों में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय मूल के 9 लोग हुए लापता

समाचार फर्स्ट डेस्क |

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर की दो मस्जिदों में शुक्रवार को हुई अंधाधुंध फायरिंग में 49 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहें हैं। इसी बीच ये खबर आ रही है कि इस हमले के बाद 9 भारतीय लोग लापता हो गए हैं। न्यूजीलैंड में भारतीय राजनयिक ने इसकी जानकारी दी है।

बता दें न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर की 2 मस्जिदों में अंधाधुंध फायरिंग हुई, जिसमें 49 लोगों की मौत हो गई। नरसंहार करने वाले दरिंदों में से मुख्य हमलावर की पहचान 28 वर्षीय ब्रेंटन टैरंट के रूप में हुई है। मुख्य हमलावर ने इस कायराना हमले की फेसबुक पर लाइवस्ट्रीमिंग की थी। वीडियो की शुरुआत में वह 'चलो, पार्टी शुरू करते हैं' कहते हुए सुनाई दे रहा है।

टैरंट ने गुरुवार रात को ही फेसबुक पर पोस्ट के जरिए अपनी मंशा जाहिर कर दी थी और लिखा था कि वह 'आक्रमणकारियों' पर हमला करेगा और उसे फेसबुक पर लाइव दिखाएगा और उसने ऐसा ही किया पुलिस ने इस मामले में कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है।