कश्मीर के अलगाववादी दल ऑल पार्टी हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के चेयरमैन सैयद अली शाह गिलानी का बुधवार रात 91 साल की उम्र में निधन हो गया। इस पर अब पडोसी मुल्क पाकिस्तान ने राजनीति शुरू कर दी है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके गिलानी की मौत पर दुख जताया और अपने देश में एक दिन का शोक भी घोषित कर दिया।

<oembed>https://twitter.com/ImranKhanPTI/status/1433138516058382339</oembed>

इमरान ने ट्वीट में कहा- कश्मीर की आजादी के लिए लड़ने वाले सैयद अली गिलानी की मौत की खबर जानकर बहुत दुखी हूं। वो जिंदगी भर कश्मीर के लोगों और उनके आजादी के अधिकार के लिए लड़ते रहे। उन्हें भारत सरकार से प्रताड़ना मिली, लेकिन फिर भी वे अपने इरादों पर टिके रहे।

उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान में हम उनके हौंसले की लड़ाई को सलाम करते हैं और उनके लफ्जों को याद करते हैं- "हम पाकिस्तान के हैं और पाकिस्तान हमारा है।' पाकिस्तानी झंडा आधा झुका रहेगा और हम एक दिन का शोक मनाएंगे।

कल रात महबूबा मुफ्ती ने दी निधन की जानकारी

पी.डी.पी. नेता महबूबा मुफ्ती ने बुधवार रात सोशल मीडिया पर गिलानी के निधन की जानकारी दी। उधर, गिलानी के देहांत के बाद प्रशासन ने ऐतिहातन कदम उठाते हुए इंटरनेट भी बंद कर दिया गया है।

शिमला/कोटखाई : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आने वाले पांच साल भारत के…
करसोग (मंडी): भाजपा को करसोग विधानसभा क्षेत्र में बड़ा झटका लगा है। बीते विधानसभा चुनाव…
करसोग (मंडी): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू ने वीरवार को मंडी जिला के करसोग में लोकसभा…
धर्मशाला, 02 मई: धर्मशाला में पांच तथा नौ मई को प्रस्तावित आईपीएल टी-टवेंटी मैच के…
धर्मशाला 02 मई: जाइका- मिशन, हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (चरण-द्वितीय) की प्रगति की…
केलांग 2 मई: ज़िला लाहौल स्पीति में लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव को लेकर (21)-लाहौल स्पीति विधानसभा…