पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में तेज गति से आ रही पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी में टक्कर हो गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और 60 जख्मी हो गए। रेडियो पाकिस्तान ने बताया कि अकबर एक्सप्रेस पंजाब प्रांत के सादिकाबाद तहसील के वल्हार रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मालगाड़ी स्टेशन पर लूप लाइन में खड़ी थी। वहीं, पैसेंजर ट्रेन मेनलाइन पर चलने के बजाय गलत ट्रैक पर चली गई। रहीम यार खान के जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) उमर सलामत ने कहा कि 11 मृतकों में एक महिला और आठ युवक शामिल हैं। जबकि घायल हुए 60 लोगों में 9 महिला और 11 बच्चे हैं।

पैसेंजर ट्रेन का इंजन क्षतिग्रस्त

पुलिस ने कहा कि हादसे में अकबर एक्सप्रेस का इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान ट्रेन की तीन डिब्बों को भी नुकसान पहुंचा है। जीयो न्यूज ने कहा कि घायलों को सादिकाबाद और रहीम यार खान के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीपीओ ने कहा कि बचाव अभियान जारी है। हाइड्रोलिक कटर से शवों को निकाला जा रहा है। मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…
धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…
धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…
धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…
कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…