Follow Us:

मोदी ने म्यांमार स्टेट काउंसलर से मुलाकात में उठाया रोहिंग्या मुस्लिमों का मुद्दा

समाचार फर्स्ट डेस्क |

चीन दौरे के बाद पीएम मोदी का म्यांमार में बुधवार को पीएम मोदी ने म्यांमार की स्टेट काउंसलर आंग सान सू की से मुलाकात की। मुलाकात में भारत और म्यांमार के बीच कई समझौते हुए। दोनों देशों के नेताओं ने वार्ता के बाद साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। पीएम मोदी ने साझा प्रेसवार्ता में रोहिंग्या मुसलमानों का मुद्दा भी उठाया। पीएम ने कहा कि भारत म्यांमार की चुनौतियों को समझता है और शांति के लिए हर संभव मदद करेगा।

पीएम मोदी यहां मंगलवार को पहुंचे थे और उनका यहां पर शानदार तरीके से स्वागत किया गया था। पीएम मोदी दो देशों की अपनी यात्रा के अंतिम पड़ाव पर म्यामांर पहुंचे हैं। वह चीन में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शरीक होने के बाद यहां पहुंचे। पीएम मोदी को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ भी दिया गया।

म्यामांर के राखाइन प्रांत में रोहिंग्या मुस्लिमों के साथ जातीय हिंसा की घटनाओं में तेजी आने के बीच प्रधानमंत्री की यह यात्रा हो रही है। भारत सरकार अपने देश में रोहिंग्या प्रवासियों को लेकर भी चिंतित है। यह उन्हें स्वदेश वापस भेजने पर विचार कर रही है। जानकारी के मुताबिक करीब 40,000 रोहिंग्या भारत में अवैध रूप से रह रहे हैं।

यह पीएम मोदी की म्यामांर की पहली द्विपक्षीय यात्रा है। उन्होंने 2014 में आसियान भारत सम्मेलन में शरीक होने के लिए भी म्यामांर की यात्रा की थी। पीएम मोदी ने इस यात्रा से पहले कहा था कि भारत और म्यामांर सुरक्षा और आतंकवाद का विरोध, व्यापार एवं निवेश, बुनियादी ढांचा जैसे क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने पर गौर कर रहे हैं।