Categories: वर्ल्ड

दो दिन के जापान दौरे पर पीएम मोदी, बुलेट ट्रेन के जरिए रिश्ते मजबूत करने की पहल

<p>दो दिन के दौरे पर जापान पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को यामांशी प्रांत में अपने समकक्ष शिंजो आबे से मिले। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने पीएम मोदी को अपने सबसे भरोसेमंद दोस्तों में से एक बताया है। पीएम मोदी के जापान दौरे के दौरान एक न्यूजपेपर को दिए गए मेसेज में आबे ने कहा कि भारत एक वैश्विक शक्ति के रूप में क्षेत्र और दुनिया की समृद्धि के रास्ते पर लेकर चल रहा है।</p>

<p>आबे ने कहा कि वह स्वतंत्र और ओपन हिंद- प्रशांत क्षेत्र के लिए भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने की दिशा में काम करने को इच्छुक हैं। आबे ने कहा कि जिस दिन मुंबई और अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन दौड़ेगी वह दिन भारत-जापान की दोस्ती का चमकता हुआ संकेत होगा।</p>

<p>आबे ने कहा, &#39;हम सभी क्षेत्रों में अच्छी स्थिति में हैं और जापान भारत की आर्थिक वृद्धि और जापान की विश्व अग्रणी तकनीकों का इस्तेमाल कर हाई-स्पीड रेल, भूमिगत मार्गों एवं अन्य अवसंरचनाओं के माध्यम से पीएम नरेंद्र मोदी की मेक-इन-इंडिया पहल को समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है।&#39;</p>

<p>जापानी नेता के संदेश में कहा गया, &#39;कल से जापान के दौरे पर आए प्रधानमंत्री मोदी मेरे सबसे भरोसेमंद दोस्तों में से एक हैं। पूरी जापान सरकार की ओर से गर्मजोशी से उनका स्वागत करना मेरा सौभाग्य है।&#39; आबे ने कहा, &#39;प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर मैं खुले एवं मुक्त हिन्द-प्रशांत क्षेत्र के लिए जापान-भारत के सहयोग को मजबूत करना चाहूंगा।&#39;</p>

Samachar First

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

10 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

10 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

10 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

10 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

10 hours ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

14 hours ago