Follow Us:

जापान पर बरसा तूफ़ानी बारिश का क़हर, 14 लोगों की मौत- 100 से ज्यादा घायल

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जापान में आए तूफान हगिबीस ने भारी तबाही मचाई है। अब तक इसके चलते 14 लोगों की मौत हो चुकी है और 100 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। जापान सरकार ने इससे निपटने के लिए पुख्ता बंदोस्त किए हैं और काफी पहले से एडवाइजरी जारी की गई है। साथ ही तूफान की वजह से कई इलाकों में भारी बारिश और भूस्खलन भी हुआ मूसलाधार बारिश और तूफ़ानी हवाओं ने जापान के ज़्यादातर हिस्सों को अस्त-व्यस्त कर दिया है। जापान की मौजूदा तस्वीर बीते 60 सालों में सबसे बदतर हालत हो सकती है।

चक्रवाती तूफ़ान हेगीबिस राजधानी टोक्यो के दक्षिण-पश्चिम में इज़ु प्रायद्वीप की मुख्य भूमि पर स्थानीय समयानुसार शाम 7 बजे के आसपास टकराया। फिलहाल ये तूफ़ान 225 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से देश के पूर्वी तट की ओर बढ़ रहा है। गंभीर होते हालात के मद्देनज़र 70 लाख से अधिक लोगों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा गया है। लेकिन सिर्फ 50 हज़ार लोगों ने ही अपना घर छोड़कर जाना मुनासिब समझा।

ट्रेन सेवाएं बाधित हैं, एक हज़ार से अधिक विमान हवाई अड्डों पर खड़े हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि राजधानी टोक्यो में आज आधा मीटर तक बारिश हो सकती है। इस बात की भी आशंका है कि भारी बारिश की वजह से भूस्खलन और बाढ़ के हालात पैदा हो सकते हैं।