Categories: वर्ल्ड

जापान पर बरसा तूफ़ानी बारिश का क़हर, 14 लोगों की मौत- 100 से ज्यादा घायल

<p>जापान में आए तूफान हगिबीस ने भारी तबाही मचाई है। अब तक इसके चलते 14 लोगों की मौत हो चुकी है और 100 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। जापान सरकार ने इससे निपटने के लिए पुख्ता बंदोस्त किए हैं और काफी पहले से एडवाइजरी जारी की गई है। साथ ही तूफान की वजह से कई इलाकों में भारी बारिश और भूस्खलन भी हुआ मूसलाधार बारिश और तूफ़ानी हवाओं ने जापान के ज़्यादातर हिस्सों को अस्त-व्यस्त कर दिया है। जापान की मौजूदा तस्वीर बीते 60 सालों में सबसे बदतर हालत हो सकती है।</p>

<p>चक्रवाती तूफ़ान हेगीबिस राजधानी टोक्यो के दक्षिण-पश्चिम में इज़ु प्रायद्वीप की मुख्य भूमि पर स्थानीय समयानुसार शाम 7 बजे के आसपास टकराया। फिलहाल ये तूफ़ान 225 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से देश के पूर्वी तट की ओर बढ़ रहा है। गंभीर होते हालात के मद्देनज़र 70 लाख से अधिक लोगों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा गया है। लेकिन सिर्फ 50 हज़ार लोगों ने ही अपना घर छोड़कर जाना मुनासिब समझा।</p>

<p>ट्रेन सेवाएं बाधित हैं, एक हज़ार से अधिक विमान हवाई अड्डों पर खड़े हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि राजधानी टोक्यो में आज आधा मीटर तक बारिश हो सकती है। इस बात की भी आशंका है कि भारी बारिश की वजह से भूस्खलन और बाढ़ के हालात पैदा हो सकते हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के परिणाम पर छात्रों का रोष, जांच की उठी मांग

Dharamshala: बीए 2nd ईयर के परिणाम पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। एनएसयूआई का…

6 hours ago

डॉ. उदय बने धर्मशाला जोनल अस्पताल के नए चिकित्सा अधिकारी

  Dharamshala: भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन डॉ. उदय ने अब धर्मशाला जोनल अस्पताल में…

7 hours ago

अब पहली तारीख को वेतन, 9 को पेंशन

Shimla: सरकारी कर्मचारियों को सितम्बर माह का वेतन 1 अक्तूबर तथा पेंशन का भुगतान 9…

10 hours ago

विधवा-एकल नारियों को गृह निर्माण के लिए मिलेगा अनुदान: बाली

विधवा-एकल नारियों को गृह निर्माण के लिए मिलेगा अनुदान: बाली बेटी है अनमोल तथा शगुन…

10 hours ago

अध्यापक बदलाव की धुरी: राजेश धर्माणी

  Mandi; शिक्षण एक बहुत ही उत्तम कार्य है और अध्यापक बनना गौरव की बात…

11 hours ago