Follow Us:

रूस ने बना ली दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन, पुतिन की बेटी को भी लगाया टीका

डेस्क |

इस समय पूरी दुनिया कोरोना जैसी वैशविक महामारी से लड़ रही है। दुनिया भर के वैज्ञानिक कोरोना की वैक्सीन बनाने में जुटे हैं। इसी बीच रूस से दुनिया के लिए अच्छी खबर सामने आई है। रूस ने कोरोना की वैक्सीन बनाने के दावा किया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने खुद इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि यह दुनिया की पहली वैक्सीन होगी। उन्होंने बताया कि खुद उनकी दो बेटियों में से एक बेटी को भी वैक्सीन का टीका लग चुका है और अब वे बेहतर महसूस कर रही है।

राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि टेस्ट के दौरान वैक्सीन ने अच्छे नतीजे दिए, उन्होंने दावा किया कि इस वैक्सीन से कोरोना वायरस से लंबे समय तक सुरक्षा हो सकेगी। उन्होंने कहा कि वैक्सीन सभी जरूरी टेस्ट से होकर गुजरी है। रूस की सरकार ने ऐलान किया है कि इस वैक्सीन को सबसे पहले मेडिकल कर्मचारियों और अध्यापकों को दिया जाएगा। साथ ही उन लोगों को भी ये वैक्सीन दी जाएगी जिनके कोरोना संक्रमित होने का खतरा ज्यादा होगा। रूस अपने देश में अक्टूबर से पूरी आबादी के लिए वैक्सीनेशन की शुरुआत करेगा।