Categories: वर्ल्ड

रूस ने बना ली दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन, पुतिन की बेटी को भी लगाया टीका

<p>इस समय पूरी दुनिया कोरोना जैसी वैशविक महामारी से लड़ रही है। दुनिया भर के वैज्ञानिक कोरोना की वैक्सीन बनाने में जुटे हैं। इसी बीच रूस से दुनिया के लिए अच्छी खबर सामने आई है। रूस ने कोरोना की वैक्सीन बनाने के दावा किया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने खुद इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि यह दुनिया की पहली वैक्सीन होगी। उन्होंने बताया कि खुद उनकी दो बेटियों में से एक बेटी को भी वैक्सीन का टीका लग चुका है और अब वे बेहतर महसूस कर रही है।</p>

<p>राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि टेस्ट के दौरान वैक्सीन ने अच्छे नतीजे दिए, उन्होंने दावा किया कि इस वैक्सीन से कोरोना वायरस से लंबे समय तक सुरक्षा हो सकेगी। उन्होंने कहा कि वैक्सीन सभी जरूरी टेस्ट से होकर गुजरी है। रूस की सरकार ने ऐलान किया है कि इस वैक्सीन को सबसे पहले मेडिकल कर्मचारियों और अध्यापकों को दिया जाएगा। साथ ही उन लोगों को भी ये वैक्सीन दी जाएगी जिनके कोरोना संक्रमित होने का खतरा ज्यादा होगा। रूस अपने देश में अक्टूबर से पूरी आबादी के लिए वैक्सीनेशन की शुरुआत करेगा।&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

6 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

6 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

7 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

8 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

9 hours ago