Categories: वर्ल्ड

रूस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी

<p>सोमवार देर रात रूस के पूर्वी समुद्री तट के पास 11 बजकर 34 मिनट पर निकोल्सकोय शहर से करीब 200 किलोमीटर दूर स्थित कमछतका पेनिसुला आईलैंड में आया है। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.8 मापी गई है। भूकंप के मद्देनजर यहां सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई थी, लेकिन फिर उसे वापस ले लिया गया।</p>

<p>भूकंप का केंद्र कमछतका प्रांत स्थित निकोल्सकोव गांव से करीब 200 किलोमीटर की दूरी पर प्रशांत महासागर में समुद्र की सतह से लगभग 11.7 किलोमीटर की गहराई पर था।</p>

<p>बता दें कि पिछले 24 घंटे में इसी इलाके के अंदर तीन और भूकंप आ चुके हैं। हालांकि उनकी तीव्रता इससे काफी कम थी। रूस के आपातकालीन मंत्रालय ने भूकंप के बाद कहा कि अगर सुनामी आती भी है, तो उसकी लहरें 0.5 मीटर से ज्यादा ऊंची नहीं होंगी। भूकंप के 2 घंटे बाद भी स्थितियां सामान्य पाई गईं हैं। भूकंप के कारण यहां जानमाल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है।</p>

Samachar First

Recent Posts

पीएम मोदी ने बेरोजगारों, महिलाओं और आम जनता को ठगा: आनंद शर्मा

सिहुंता(चंबा), 15 मई: कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा…

21 mins ago

संसदीय क्षेत्रों में 40 तथा विधानसभा क्षेत्रों के उप-चुनावों के लिए कुल 25 उम्मीदवारों के नामांकन पाए गए सही

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि संसदीय क्षेत्रों के 51 उम्मीदवारों…

1 hour ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 11 प्रत्याशियों के नामांकन पाए गए सही

धर्मशाला, 15 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि कांगड़ा चंबा…

1 hour ago

‘व्यापक बदलावों के लिए पत्रकारों को ज्यादा ज़िम्मेदारी से करना होगा काम’

जयपुर: द फ्यूचर सोसाइटी के अभियान "जेंडर सेंसिटिव राजस्थान" के तहत 15 मई, बुधवार को…

1 hour ago

CAA के तहत पहली बार मिली भारतीय नागरिकता, 14 लोगों को मिला सिटीजनशिप सर्टिफिकेट

केंद्र सरकार ने CAA लागू करने के बाद पहली बार 300 शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता…

2 hours ago

जयराम ठाकुर का मुख्यमंत्री पर निशाना, पूरी नहीं होने वाली मुख्यमंत्री की व्यवस्था परिवर्तन की फिल्म

बुधवार को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पेंशनर और वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ के साथ…

3 hours ago