Follow Us:

रूस-यूक्रेन की जंग का 123वां दिन, मॉल में दागी मिसाइल, 16 लोगों की मौत

रूस ने यूक्रेन के क्रेमेनचुक शहर के एक शॉपिंग मॉल पर मिसाइल दागी है। इस हमले में अब तक 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 59 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

डेस्क |

रूस ने यूक्रेन के क्रेमेनचुक शहर के एक शॉपिंग मॉल पर मिसाइल दागी है। इस हमले में अब तक 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 59 से ज्यादा लोग घायल हो गए। जिस वक्त हमला हुआ उस समय मॉल में एक हजार से ज्यादा लोग मौजूद थे।

मंगलवार सुबह यूक्रेन इमरजेंसी सर्विसेज के चीफ ने हमले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 25 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

रूस और यूक्रेन के बीच मंगलवार को 123वें दिन भी जंग जारी है। यूक्रेन के अधिकारियों ने लिसीचेंस्क के लोगों से आग्रह किया है कि वह अपना घर छोड़कर सुरक्षित जगह चले जाएं, क्योंकि रूसी सेना बेहद नजदीक पहुंच चुकी है। हालांकि, इसको लेकर लोग नाराज हैं।

पोलैंड के वॉरसॉ शहर में यूक्रेन ने रूस के तबाह हुए टैंकों और बख्तरबंद गाड़ियों की प्रदर्शनी लगाई है। ये टैंक और व्हीकल कीव समेत यूक्रेन में कहर बरपा रहे थे, जिन्हें यूक्रेन की सेना ने तबाह कर दिया। अब इन्हें पौलेंड के साथ ही दूसरे यूरोपीय देशों में प्रदर्शनी के लिए ले जाया जाना है।