वर्ल्ड

21 हजार सैनिकों की मौत, 50 लाख लोग देश छोड़ भागे, युद्ध के खौफनाक आंकड़े

यूक्रेन के खिलाफ शुरू हुई रूसी सेना की कार्रवाई को करीब दो महीनों का समय बीत चुका है। इस दौरान तबाही से जुड़ी कई तस्वीरें सामने आईं। आंकड़े बताते हैं कि अब तक 50 लाख से ज्यादा लोग देश छोड़कर भाग चुके हैं। वहीं, इस दौरान बड़ी संख्या में आम नागरिकों और सैनिकों की भी मौत हुई। हालांकि, अभी तक रूसी सैनिकों के मौत के आंकड़े स्पष्ट नहीं हो सके हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस इस युद्ध में हुए अपने नुकसान को गुप्त रखने की काफी कोशिश कर रहा है। हालांकि, अब यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने रूसी सैनिकों की मौत से जुड़े आंकड़े जारी किए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने मंत्रालय के हवाले से बताया कि युद्ध में अब तक 21 हजार 200 रूसी सैनिकों की मौत हो चुकी है।

सैन्य उपकरणों के नुकसान के मामले भी आंकड़ा काफी बड़ा है। यूक्रेन के मंत्रालय का कहना है कि रूस अब तक 2 हजार 162 बख्तरबंद वाहन, 176 विमान, 153 हेलीकॉप्टर, 838 तोपें और 1523 अन्य वाहन खो चुका है। इसके अलावा रूस को UAV, शॉर्ट रेज बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम और कई नावों का भी नुकसान हुआ है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने बुधवार को यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल से मुलाकात की थी। खबर है कि इस दौरान उन्होंने रूस के साथ युद्ध के बीच ईयू की तरफ से मिली मदद की सराहना की है। उन्होंने कहा, ‘यूरोपीय साझेदारों ने हमारी सैन्य क्षमता में खास योगदान दिया है।’

इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से 1.5 बिलियन यूरो की मदद का जिक्र किया। इसके अलावा जेलेंस्की ने रूस पर प्रतिबंध लगाने के लिए भी ईयू की तारीफ की है। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष ने कहा, ‘हम यूक्रेन की जीत के लिए जो भी कर सकते हैं करेंगे। क्योंकि हम यूक्रेन की जीत चाहते हैं।’

Balkrishan Singh

Recent Posts

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

5 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 1910 मतदान केंद्र होंगे स्थापित: डीसी

धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…

5 hours ago

विवि के क्षेत्रीय केंद्र में निकाली मतदाता जागरूकता रैली

धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…

5 hours ago

आगामी चुनावों में 5711969 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग: मनीष गर्ग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…

5 hours ago

20 मई को टंग और बरवाला फीडर के अंतर्गत बिजली बंद

धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…

5 hours ago

ये जग्गी का नहीं, धर्मशाला की जनता का चुनाव, सरकार करेगी रुके हुए काम: बाली

कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…

5 hours ago