Follow Us:

यहां है ये रहस्यमयी चट्टान, हर 30 साल बाद देती है अंडे- वैज्ञानिक भी हुए हैरान

समाचार फर्स्ट डेस्क |

दुनिया अजब-गजब तरह की चीजों से भरी पड़ी है। हम सभी जानते हैं कि ये दुनिया है अजीब चीजों से भरी है, जिसके बारे में हमको भी नहीं पता होता है। आपने अभी तक पक्षियों या जानवरों  को अंडे देते हुए देखा या सुना होगा, मगर क्या आपने कभी सपने में भी यह सोचा होगा कि कोई पहाड़ की चट्टान भी अंडे दे सकती है।
 
बता दें, चीन दुनिया का एक ऐसा देश है, जो अपनी अद्भुत चीजों के लिए दुनिया में पहचान रखता है। यहां हर गली में कुछ न कुछ अजीब चीजें देखने को मिल जाती है। हर एक देश में कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो किसी भी देश से मेल नहीं खातीं। ऐसे ही चीन से एक अजीब चीज के बारे में पता चला है जो आपको हैरान करने के लिए काफी है।

चीन के दक्षिण-पश्चिम के गिझोउ प्रांत में स्थित है। इस चट्टान की ऊंचाई करीब 20 मीटर और लंबाई 6 मीटर है। इस चट्टान को चीन में ‘चन दन या‘ के नाम से जाना जाता है। इस चट्टान का रंग काला है और यह हर 30 साल में अंडे के आकार के पत्थर गिराती है।

इस चट्टान का नाम ‘चन दन या’ है। हिन्दी में इसका मतलब है अंडा देने वाला पत्थर, इन पत्थरों से निकले अंडों को स्थानीय लोग खुशी का प्रतीक मानते हैं। ये अंडे जब जमीन पर गिरते हैं तो गांव वाले इन्हें अपने घर ले जाते है। ये एक काली और ठंडी चट्टान है, जो कई क्षेत्रों में आमतौर पर मिल जाती है। लेकिन इसके अंडे देने की खबर, आज समस्त विश्व में एक चर्चा का केंद्र बनी है। साथ ही इन चट्टानों का बदलता रूप वैज्ञानिकों को भी परेशान कर रखा था।