दक्षिण सोमालिया के एक होटल में शनिवार को एक बड़ा आतंकवादी हमला किया गया। यहां एक आत्मघाती हमलावर ने किसमायो शहर के लोकप्रिय मेदिना होटल में विस्फोटकों से भरी एक गाड़ी लेकर घुस गया। इसके बाद भारी हथियारों से लैस कई बंदूकधारी आतंकी गोलीबारी करते हुए होटल में घुस गए। इस हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। वहीं हमले में 56 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

क्षेत्रीय अध्यक्ष अहमद मोहम्मद इस्लाम के अनुसार, 'हमले में 26 लोग मारे गए। मारे गए लोगों में कई विदेशी नागरिक हैं। इनमें तीन केन्याई, एक कनाडाई, एक ब्रिटिश, दो अमेरिकी और तीन तंजानिया के निवासी हैं। इसके अलावा दो चीनी नागरिक घायल भी हैं। जुबैलबंद क्षेत्र के राष्ट्रपति अहमद मोहम्मद ने एक बयान में कहा कि अल-कायदा से जुड़े अल शबाब द्वारा किए गए हमले में आगामी क्षेत्रीय चुनावों के लिए एक राष्ट्रपति उम्मीदवार भी मारे गए।

'अल शबाब' ने ली हमले की जिम्मेदारी

बता दें, इस हमले की जिम्मेदारी अल शबाब नाम के आतंकी संगठन ने ली है। अल शबाब, अलकायदा से जुड़ा एक समूह है जिसने इससे पहले भी कई आतंकी हमलों को अंजाम दिया है। फिलहाल सोमालिया में सुरक्षाबलों ने रात से जारी आतंकवादी ऑपरेशन को सफलतापूर्वक खत्म कर दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि चारों हमलावरों को भी हमने मार गिराया है।

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…
धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…
धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…
धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…
कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…