Follow Us:

यूरोपः ऑस्ट्रिया के विएना में आतंकी हमला, 7 लोगों की मौत, कई घायल

समाचार फर्स्ट डेस्क |

यूरोप के ऑस्ट्रिया देश के वियना शहर के बीच में एक यहूदी उपासनागृह के पास आतंकियों ने गोलीबारी कर दी इस गोलीबारी में सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, कुल छह जगहों पर हमला हुआ है। कई हमलावरों ने राइफल के साथ गोलीबारी की। एक पुलिस अफसर सहित कई घायल हुए हैं। एक हमलावर को मार गिराया गया है। लेकिन उसके साथी फरार हो गए

वियना शहर की पुलिस ने गोलीबारी की पुष्टि करते हुए बताया कि इसमें कई लोग घायल हुए हैं। वियना पुलिस विभाग ने ट्विटर कर बताया कि वियना इनर सिटी जिले में पुलिस एक बड़ा ऑपरेशन चला रही है। अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और स्थिति की जांच कर रहे हैं।  स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यहूदी उपासनागृह  के पास सड़क पर लगभग 50 राउंड गोलियां चलाई गई हैं।


 
विएना पुलिस ने अपने एक अन्य ट्वीट में लोगों को इस हमले के प्रति सावधानी बरतने को कहा है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह देने के साथ ही साथ पुलिस ने अफवाहों से भी दूर रहने को कहा है। पुलिस ने लिखा कि "अभी भी सक्रिय: घर पर रहें! यदि आप सड़कों पर हैं, तो आश्रय लें! खुद को सार्वजनिक स्थानों से दूर रखें, सार्वजनिक परिवहन का उपयोग न करें!