Follow Us:

हर्निया का इलाज कराने गए शख्स के अंदर निकला महिला का प्राइवेट पार्ट, डॉक्टर भी हैरान

डेस्क |

यूरोप के कोसोवा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 67 वर्षीय व्यक्ति हर्निया का इलाज करवाने अस्पताल गया लेकिन जांच के दौरान डॉक्टरों ने व्यक्ति के शरीर के अंदर ऐसी चीज देखी जिसे देख वे भी हैरान रह गए। दरअसल जांच के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि व्यक्ति के शरीर के अंदर अंदर वजाइना बन गई थी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 67 साल के इस व्यक्ति को करीब 10 साल पहले अपने प्राइवेट पार्ट के पास गांठ होने का पता चला था। खांसने या खड़े होने पर उन्हें वह गांठ दिखाई दे जाती थी। उन्होंने जब डॉक्टरों को गांठ के बारे में बताया तो चेक अप के बाद उन्होंने इसे हर्निया बताया और इलाज शुरू करते हुए दवा दे दी। हालांकि ठीक होने के बजाय उनकी दिक्कत धीरे-धीरे बढ़ती चली गई। इसके बाद वह शख्स इलाज के लिए दूसरे अस्पताल पहुंचा। वहां जब डॉक्टरों ने बारीकी से उसकी जांच की तो रिपोर्ट देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए।

दरअसल उस शख्स के प्राइवेट पार्ट के पास आंशिक तौर पर वजाइना बन गई थी। इतना ही नहीं, उस शख्स के अंदर फेलोपियन ट्यूब, अंडाशय, यूट्रस और कर्विक्‍स (गर्भाशय ग्रीवा) भी मौजूद थे। जांच में पता चला कि उसका एक टेस्टिकल भी गायब है। रिपोर्ट के मुताबिक अब डॉक्टर उस शख्स की सर्जरी की प्लानिंग कर रहे हैं।