Follow Us:

इराक में महिला ने दिया 7 बच्चों को जन्म, 6 बेटियां और 1 बेटा

समाचार फर्स्ट डेस्क |

इराक में एक महिला ने 7 बच्चों को एक साथ जन्म दिया है। सेप्लेट को जन्म देने वाली 25 साल की इस महिला के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता फिरास अल इजावी ने बताया कि यह एक सामान्य प्रसव था और महिला ने 6 बेटियों और एक बेटे को जन्म दिया है। कहा जा रहा है कि इराक में ऐसा पहली बार हुआ है।

महिला और उसके सभी बच्चे एकदम स्वस्थ हैं। ये अनोखी घटना पूर्वी इराक के दियाली प्रोविन्स हॉस्पिटल में हुई। परिवार में 3 बच्चे पहले से हैं और अब घर में कुल 10 बच्चे हो गए हैं। हांलाकि, इस बारे में बच्चों के पिता यूसफ फैदल का कहना है कि उन्होंने इतने बच्चों की प्लानिंग नहीं की थी। अब इतने बड़े परिवार को पालने की जिम्मेदारी उन्हें उठानी पड़ेगी।

महिला को जब इस बात का पता चला कि वे एक साथ 7 बच्चों को जन्म देने वाली है तो उसने कुछ बच्चों का अबॉर्शन कराने की बात कही थी। हालांकि, उसे इसकी इजाजत नहीं दी गई थी। बाद में उन्हें ओप्रा विनफ्रे ने अपने शो में भी बुलाया था। साथ ही कई लोग उनकी मदद के लिए आगे आये, जिसके चलते उन्हें एक घर, कार एक साल तक मैक्रोनी और चीज जैसे समान मुफ्त में दिए गए थे।

वैसे इससे पहले लेबनान के सेंट जॉर्ज यूनिवर्सिटी अस्पताल में छह बच्चों ने जन्म लिया था। यहां एक महिला ने 3 बेटियों और 3 बेटों को एक साथ जन्म दिया था। इस तरह अब इस महिला ने सात स्वस्थ बच्चों को जन्म देकर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।