Follow Us:

24 अक्टूबर से यातायात के लिए खुलेगा विश्व को सबसे लंबा पुल

समाचार फर्स्ट |

विश्व का सबसे लंबा पुल 24 अक्टूबर से यातायात के लिए खोला जाएगा। यह जानकारी शनीवार को पुल से जुड़े अधिकारियों ने दी। चीन और हांगकांग के बीच बने इस पुल की कुल लंबाई 55 किलोमीटर है, जिसमे 35 किलोमीटर पुल का निर्माण समुद्र के उपर किया गया है। इस पुल को बनाने का काम 2009 में शुरू किया गया था।

विश्व के सबसे लंबे पुल का निर्माण करने में 10.7 अरब डॉलर का खर्च आया है, साथ ही पुल के निर्माण के लिए लगभग चार लाख टन इस्पात का इस्तेमाल किया गया है। इस पुल पर यातायात शुरू होने से हांगकांग से जुहाई पहुंचने मे अब सिर्फ आधे घंटे का समय लगेगा।

यातायात विभाग ने कहा है कि इस पुल पर पांच हजार से ज्यादा निजी वाहनों को गुजरने की अनुमती नहीं दी जाएगी। साथ ही इस पुल पर पैदल चलने पर भी रोक है।