Categories: वर्ल्ड

ये है दुनिया का सबसे खतरनाक पुल, इस पर गुजरते वक्त अटक जाती हैं लोगों की सांसें

दुनिया में कई ऐसे खतरनाक पुल हैं जिनपर आमतौर पर गुजरने में लोगों की सांस अटक जाती है। चीन में एक ऐसा ही है शीशे का पुल जो जमीन से कई फुट उंचाईयों पर बनाया गया है। इस पर जाने से पहले लोग हजार बार सोचते हैं।

हवाओं में उड़ने का अनुभव तो आपने जरूर लिया होगा लेकिन क्या कभी हवाओं के ऊपर चलने का अनुभव प्राप्त किया है। नहीं ना, चीन के जियांशु प्रांत में दुनिया का सबसे खतरनाक पुल बनाया गया है जो शीशे का है। इसे खतरनाक इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह जमीन से 300 फीट की उंचाईयों पर बनाया गया है और इसके दोनों छोरों पर उंची पहाड़ें हैं। यह पुल बस इन दोनों छोरों के सहारे हवा में लटकाया हुआ है, ऊपर से पुल का फर्श शीशे का है। इस पुल पर कमजोर दिल वाले जा नहीं सकते हैं क्योंकि इस पर चलते हुए अगर आपने नीचे देखा तो आपकी जान हलक को आ जाएगी।

इस पुल की लंबाई 518 मीटर है जो दुनिया का सबसे लंबी पुल है। इसे इसी साल के शुरुआत में आम पब्लिक के लिए खोल दिया गया था। इसे बनाने के लिए एक खास तरह के शीशे का प्रयोग किया गया है ऐसा शीशा जिसकी मोटाई 3.5 सेंटीमीटर है। इसकी मजबूती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रत्येक क्यूबिक शीशे का वजन 4.7 टन है। यह ब्रिज एक बार में 2,600 लोगों का वहन कर सकता है।

यह उस समय और खतरनाक लगने लगता है जब इस पर चलने के दौरान बैकग्राउंड में सेट की हुई ऐसी आवाजें आती है जिससे लगता है कि ब्रिज में लगा हुआ शीशा टूट रहा है। इसे सुनकर लोगों की जान हलक में अटक जाती है। इसी महीने इस ब्रिज की एरियल फुटेज तस्वीरें ली गई थी।

कुछ कमजोर दिल वाले पर्यटक तो यहां आते ही चीखने लगते हैं कुछ तो बेहोश हो जाते हैं। हालांकि ये पुल लोगों की सुविधा के लिए ही बनाए गए हैं लेकिन वे इस पर चलने से काफी घबराते हैं। यह यूं तो चीन के विकास में एक बड़ा कदम है लेकिन इन नई तकनीक के साथ ही ये एक हैरतअंगेज भी है।

इस पुल के आसपास सिर्फ खतरनाक पहाड़ियां ही है। पुल के नीचे 300 मीटर की खतरनाक खाई है। जो कोई भी इस पुल पर आता है उसकी चीखें जरूर से निकल जाती है।

बस तस्वीरों में ही इस पुल और इसके आसपास की खूबसूरती देखने में अच्छी लगती है लेकिन अगर आप वहां जाते हैं तो पुल के उपर जाने की आपकी हिम्मत काम करना बंद कर देगी।

Samachar First

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: 13 से 19 अक्तूबर तक भव्य आयोजन, 332 देवता होंगे शामिल

Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ  13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…

10 hours ago

हमीरपुर में नहीं जलेंगे दशहरे के पुतले, लोगों ने सरकार से की आयोजन की मांग

No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…

11 hours ago

Himachal: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर को हमीरपुर में

Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…

11 hours ago

रतन टाटा के बाद नोएल टाटा को मिली टाटा ट्रस्ट की कमान

Ratan Tata successor Noel Tata:  नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…

11 hours ago

Himachal: एग्रीकल्चर सर्टिफिकेट के लिए 20 हजार मांगे, पटवारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…

11 hours ago

आरएस बाली ने ब्रजेश्वरी मंदिर में परिवार सहित की पूजा-अर्चना, पूर्णाहुति डाली

RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…

11 hours ago