Follow Us:

जापान में ‘लैन’ तूफान का कहर, 5 की मौत

समाचार फर्स्ट |

जापान में आए तूफान 'लैन' वजह से पांच लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति के गायब होने की खबर है। टोक्यो में तबाही मचाने के बाद लैन ने समुद्र की ओर रुख कर लिया। अधिकारियों ने तटीय इलाकों और नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को लैन तूफान आने से पहले सुरक्षित जगहों पर चले जाने की सलाह दी थी।

इस तूफान को उन्होंने भीषण करार दिया था। लैन तूफान ने सोमवार की सुबह तोक्यो और आसपास के इलाकों में दस्तक दी। करीब छह घंटे बाद इसका प्रकोप कम हुआ। तूफान की वजह से मूसलाधार बारिश हुई और 162 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। टोक्यो  के उपनगरीय क्षेत्रों में आज तड़के कुछ ट्रेन रद्द कर दी गई हैं।

जा के मुताबिक, तूफान लैन 2017 में आया 21वां तूफान है। देश की दो बड़ी एयरलाइंस जापान एयरलाइंस (जेएएल) और ऑल निप्पन एयरवेज (एएनए) ने सोमवार को लगभग 350 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद कर दिया। इससे लगभग 43 हजार यात्री प्रभावित हुए हैं।

टोक्यो को देश के पश्चिमी हिस्से से जोड़ने वाली हाईस्पीड रेल सेवा टोकाइडो शिंकान्सेन लाइन भी बाधित रही और होंशू में राजमार्ग के कई हिस्सों को बंद कर दिया गया। तूफान की वजह से कुछ हिस्सों को बाढ़ ओर भूस्खलन का भी सामना करना पड़ा।