Follow Us:

ईरान में यूक्रेन का बोइंग विमान क्रैश, 170 यात्रियों की मौत

समाचार फर्स्ट डेस्क |

अमेरिका और ईरान की लड़ाई के बीच ईरान के खुमैनी हवाई अड्डे के पास एक यात्री विमान क्रैश हो गया। यह विमान यूक्रेन का था और इसमें सवार सभी 170 यात्रियों की मौत हो गई है। ईरान के रेड क्रिसेंट की ओर से कहा गया है कि तेहरान से उड़ान भरने के बाद आज वह दुर्घटनाग्रस्त हुए एक यूक्रेनी यात्री विमान में सवार सभी लोग मारे गए हैं।

जानकारी के अनुसार फ्लाइट नंबर पीएस 752 विमान जब हादसे का शिकार हुआ तो वह 7900 फीट की ऊंचाई पर था। बताया गया की तकनीकी खराबी के कारण विमान उड़ान भरने के बाद ही क्रैश हो गया था।