Follow Us:

शख्स बना रहा था यूक्रेन पर हमले का वीडियो, अचानक गिरी मिसाइल

डेस्क |

रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है, जिसका समाधान अभी होता नहीं दिख रहा है। रूस की सेना लगातार बड़ेृ-बड़े शहरों को निशाना बनाकर हमला कर रही। अब तक कई बड़े सैन्य ठिकानों पर कब्जा करने का भी दावा रूस की ओर किया जा रहा है।

युद्ध के बीच एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। एक शख्स खड़ा होकर वीडियो बना रहा था, तभी ऊपर से रूसी मिसाइल की आवाज आने शुरू हो गई। देखते-देखते वह मिसाइल शख्स के ऊपर गिर गई। शख्स भी नीचे गिरा और फिर उठा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये युद्ध अब बेकाबू हो चला है। इस बात का अंदाजा आप इस वीडियो को देखकर लगा सकते हैं। बता दें कि यूक्रेन का एक नागरिक वीडियो बना रहा था, तभी उसके पास एक मिसाइल गिर गई। हालांकि इस हमले में सख्स बाल-बाल बच गया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, अब से कुछ देर बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत कर सकते हैं। जंग छिड़ने के बाद दोनों नेताओं की यह दूसरी बार बातचीत होगी। माना जा रहा है कि इस दौरान भारतीय लोगों की सुरक्षित वापसी पर ही फोकस होगा।

इस बीच रूसी सेना का काफिला खारकीव की ओर निकल चुका है। इस बीच जंग के सातवें दिन विदेश मंत्रालय की ओर से एक नई एडवाइजरी जारी की गई है। एडवाइजरी के मुताबिक, खारकीव में मौजूद सभी भारतीयों को उनकी सुरक्षा के लिए तत्काल खारकीव शहर छोड़ने के लिए कहा गया है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि जो भारतीय खारकीव में हैं वे किसी भी तरह से शहर छोड़ दें। इससे ये अनुमान लगाया जार रहा है कि आज रूस कुछ बड़ा करने वाला है। पूरे खारकीव में दहशत का माहौल है। लोग लगातार हो रही बमबारी से सहमे हुए हैं।