वर्ल्ड

Russia Ukraine War: युद्ध छोड़ कहां जा रहे पुतिन? क्या कोई और संभालेगा कमान?

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को 2 महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है. अमेरिका समेत तमाम देश रूस को अलग-अलग तरह से घेरने पर लगे हैं, लेकिन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी जिद पर कायम हैं और उन्होंने युद्ध विराम नहीं किया है. इस बीच खबर आ रही है कि युद्ध के दौरान ही पुतिन छुट्टी पर जा रहे हैं. यह छुट्टी उन्होंने कैंसर का ऑपरेशन कराने के लिए ली है. पुतिन की गैरहाजिरी में रूस की कमान किसके हाथ में होगी, इसे लेकर कई सवाल उठ रहे हैं.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन अपनी अनुपस्थिति में रूस की कमान रूसी सुरक्षा परिषद के चीफ और खुफिया एजेंसी एफएसबी के पूर्व चीफ निकोलाई पेत्रुशेव को सौंप सकते हैं. इनकी गिनती पुतिन के करीबी लोगों में होती है. इस दौरान पेत्रुशेव के हाथों में यूक्रेन युद्ध की कमान भी रहेगी.

रूस के एक टेलीग्राम चैनल ने दावा किया है कि पुतिन के ऑपरेशन की जानकारी पुख्ता है. पुतिन को 18 महीने पहले पेट के कैंसर और पार्किंसन नाम की बीमारी का पता चला था. तब डॉक्टरों ने सर्जरी के लिए कहा था, लेकिन तब उन्होंने उसे टाल दिया था. अब वह 9 मई को विक्टरी डे परेड में अध्यक्ष के रूप में शामिल होने के बाद यह ऑपरेशन करा सकते हैं.

निकोलाई पेत्रुशेव पुतिन के सबसे करीबी माने जाते हैं. उन्होंने ही पुतिन को यह भरोसा दिलाया था कि यूक्रेन नव-नाज़ियों से भरा हुआ है, जो रूस के खिलाफ लगातार साजिश कर रहे हैं. इसके बाद ही पुतिन ने यूक्रेन पर हमला किया था.

Balkrishan Singh

Recent Posts

राष्ट्रपति ने केन्द्रीय विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की

राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की राष्ट्रपति ने…

1 hour ago

लोक सभाचुनाव के दृष्टिगत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनीष गर्ग ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की एक बैठक की…

3 hours ago

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

18 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

18 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

18 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

18 hours ago